
रांची/जमशेदपुर : पूरे झारखंड में बारिश ने ठंड को बढ़ा दी है. फरवरी माह में ऐसी ठंड और ऐसा मौसम कभी देखने को नहीं मिला है. शनिवार को जमशेदपुर और आसपास के अलावा रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू, गढ़वा जैसे जिलों में भी बारिश होती रही. बारिश के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया. बिना मौसम बरसात से लोगों की आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण इस तरह के हालात उत्पन्न हुए है. लगातार बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को धूप निकलेगा लेकिन शीतलहर भी चलने की संभावना है. रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव होगा और ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है. वैसे राज्य का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहा. जमशेदपुर में मौसम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा और यह तापमान रात के वक्त तक और नीचे जा सकता है.







