
जालंधर : पंजाब की जालंधर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने झारखंड के चतरा जिले से अफीम लेकर जा रहे युवक को पकड़ा है. वह चतरा जिले के गदेर गांव का निवासी है. उक्त युवक का नाम रामचरण है, जिसके पास से करीब आठ किलो अफीम बरामद किया गया है. बताया जाता है कि वह कुरियर का काम करता ता. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से बड़े पैमाने पर नशा लेकर एक युवक ट्रेन से आ रहा है. इसके बाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थापामारी कर उक्त युवक को पकड़ा, जिसके बाद से आठ किलो का अफीम बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पकड़े जाने के बाद गजेटेड अधिकारी के सामने पेश किया यगा, जिसके बाद एसीपी परमजीत सिंह के सामने अफीम का मापतौल कर इसको सीज किया गया. बताया जाता है कि झारखंड के रास्ते ट्रेन के माध्यम से बड़े पैमाने पर नशा का कारोबार किया जा रहा है. इसका कारोबार लगातार होता जा रहा है, जिसको रोकने के पंजाब पुलिस लगातार नाकेबंदी कर रही है.





