
जमशेदपुर : धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहन कर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए 37वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया, जो सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चला. इस शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. साथ ही इस दौरान 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया, जितने भी रक्तदाताओं ने इस शिविर में रक्त दान किया, उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर सरकार, सुनील आनंद, कमलेश कुमार, सुधीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, लाल बिहारी, आनंद, रूपा देवी, राकेश कुमार, सुधीर सिंह, भक्ति प्रधान, योगेश समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.






