जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर रविवार को आहूत जनता कर्फ्यू के दौरान जुगसालाई बाजार पूरी तरह बंद रहा. क्षेत्र के चौक बाजार, बाटा चौक, गौशाला चौक, गाराबासा, नया बाजार, सुरती चौक, एमई स्कूल रोड, गौरी शंकर रोड, स्टेशन रोड समेत सभभी हिस्सों में दुकानें व सभी प्रतिष्ठान बंद रहे. वहीं लोगों ने भी घर से निकलने से परहेज किया.






