
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के क्लिनिकल सोसाइटी का 57वां अर्धवार्षिक सम्मेलन शुरू हुआ. इसका उदघाटन जीएम डॉ राजन चौधरी, चीफ ऑफ मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज डॉ श्रीधर प्रधान ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर टीएमएच के एचओडी रेडियोलॉजी डॉ सौमेन चक्रवर्ती मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान हेल्थ केयर ग्लोबल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के डॉ गोविंद बाबू ने मुख्य तौर पर मेडिकल ऑनकॉलॉजी यानी कैंसर की बारीकियों के बारे में यहां के चिकित्सकों को जानकारी दी. भुवनेश्वर के एआइआइएमएस के डॉ मानस रंजन साहू और कोलकाता के टाटा मेडिकल सेंटर के डॉ गौरव कुमार इस कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे है. इस मौके पर डॉ राजन चौधरी ने कहा कि टीएमएच में संस्थागत तौर पर काफी बेहतर है और क्लिनिकल सोसाइटी इसको आगे ले जाने में सहायक साबित हो रहा है. 20 से 22 सितंबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा. पहले दिन दो वर्कशॉप का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि टीएमएच क्लिनिकल सोसाइटी ने अपने 50 साल वर्ष 2012 में पूरा किया है. इसके बाद से चिकित्सा व्यवस्था में आये नये सुधारों के बारे में लोगों को जानकारियां दी जाती है.


