
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को (टाटा स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर एंड यूटिलिटीज कंपनी अब उसका नाम) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुका है और अब उसकी प्रक्रिया चल रही है. गुरुवार को भी चुनावी प्रक्रिया जारी रही. चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार को जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया. इसके तहत रघुनाथ पांडेय ने अपना नामांकन किया जबकि वेस्ट वाटर मैनेजमेंट विभाग से उदय नारायण और आरपीएच विभाग से संतोष कुमार झा ने नामांकन फार्म खरीदा था, जिसके तहत नामांकन किया गया. अध्यक्ष पद के लिए रघुनाथ पांडेय पहले ही को-ऑप्ट हो चुके है, इस कारण वे बाहरी होकर भी नामांकन कर सकते है. पहले भी उन्होंने नामांकन किया था, लेकिन फिर से नामांकन फार्म को उन्होंने एहतियात के तौर पर भर दिया है. तय कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र वापसी का दिन है, जो शुक्रवार की सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यालय में ही होगा. वैसे जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया को रोकी जायेगी क्योंकि चुनाव कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल या दंडाधिकारी की उपलब्धता नहीं होगी. वैसे अब तक जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव रोकने के लिए किसी तरह का कोई आदेश चुनाव पदाधिकारी सीएस झा या अश्विनी माथन को नहीं मिल पाया है, जिस कारण चुनावी प्रक्रिया जारी है. वैसे यह उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार की देर शाम तक लिखित आदेश जरूर आ जायेगा और चुनावी प्रक्रिया को रोक दी जायेगी.





