
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लिए लगातार कोरोना को लेकर बढ़िया स्थिति हो रही है. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जमशेदपुर में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई. हालांकि 61 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. वहीं 44 लोग कोरोना से डिस्चार्ज होकर अपने घरों को लौटे. जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और निकायों की ओर से संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर कोरोना जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 4099 लोगों के जांच नमूने लिये गये. इनमें से 1411 के आरटी-पीसीआर, 641 के ट्रूनेट और 2047 के रैट जांच के लिए नमूने लिये गये. जिनमें से 3597 नमूनों की जांच की गई. इनमें आरटीपीसीआर से 41, ट्रूनेट से 11 व रैट से 9 लोग पॉजिटिव पाये गये. जमशेदपुर में गुरुवार को कोरोना का रिकवरी रेट एक प्रतिशत की बढ़त लेते हुए फिर से 91 प्रतिशत पर पहुंच गया है. अब तक जमशेदपुर में 297189 लोगों के जांच नमूने लिये जा चुके हैं, जिनमें से 284495 की जांच हो चुकी है. इनमें से 15746 लोग संक्रमित पाये गये हैं जबकि 464 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 14207 पहुंच गया है. जमशेदपुर में कोरोना से मृत्युदर 2.2 प्रतिशत के साथ स्थिर बनी हुई है.






