
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के सदर थाना अन्तर्गत कालियाडूंगरी के पास एक अनियंत्रित सूमो गाड़ी एक पेड़ से टकरा गयी. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद दोनों गाड़ी में फंस गये थे. स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से दोनों को निकालकर सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने 20 वर्षीय विकास महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल 18 वर्षीय संजय महतो का अभी इलाज चल रहा है.







