जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में दो अलग-अलग घटनाएं घटी. इसमें दो लोग घायल हुए.

मानगो में घटना 1
जमशेदपुर के मानगो थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का साकची बाराद्वारी के पास मोटरसाइकिल स्किट होने के कारण दुर्घटना हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गये. उनको इलाज कराने के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भरती कराया गया है. सुनील कुमार सिंह का दाहिने पैर 2 जगह टूट गया है. तत्काल परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर द्वारा सृजित किये गये इमरजेंसी फण्ड से पूर्व से किये गए निर्धारण के अनुरूप पांच हजार रुपये सहयोग राशि दिया गया. साथ ही जिला कल्याण कोष से भी सहयोग राशि उपलब्ध कराया जाएगा. चिकित्सक के अनुसार 3 से 4 माह पैर जुटने में लगेगा. साथ ही खर्च भी अत्यधिक होगा. ये सारी समस्या सिर्फ सामूहिक हेल्थ इन्सुरेंस नही रहने के कारण हुआ है.
मानगो में घटना 2
मानगो के एमजीएम थाना अंतर्गत पारडीह के समीप इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जहां एक महिला खाना पका रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर और चूल्हा में आग लग गया. जब तक महिला समझ पाती तब तक महिला महिला का पति और बच्चा झुलस गया. उधर बचाने के क्रम में महिला का देवर भी पूरी तरह से जल गया है. वही आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है और बाकी सब खतरे से बाहर हैं. बताया जा रहा है कि खाना पकाने के क्रम में अचानक चूल्हे में आग लगा और चूहे का आग गैस सिलेंडर में पकड़ लिया औऱ एक दूसरे को बचाने के क्रम में पूरा परिवार आग से झुलस गया. वैसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.














