
सरायकेला : कोल्हान के नए डीआईजी राजीव रंजन सिंह सरायकेला- खरसावां जिला पहुंचे. जहां उन्होंने आदित्यपुर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआईजी ने उद्यमियों द्वारा वैश्विक संकट कोरोना से जंग लड़ रहे 120 पुलिसकर्मियों के लिए दिए गए पीपीटी किट पुलिसकर्मियों को प्रदान किया. इस दौरान डीआईजी ने कोरोना संकट को वर्तमान परिस्थितियों में सबसे गंभीर संकट बताया. साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को सावधानी बरतते हुए ड्यूटी करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा किसी भी जवान को किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वे अपने अधिकारियों को अवश्य बताएं. वही अपराध के संबंध में उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के इस दौर में अपराधियों पर नकेल कसने में जिला पुलिस सक्षम है. उन्होंने नए एसपी मोहम्मद अर्शी की सराहना करते हुए कहा कि वे काफी ऊर्जावान है साथ ही उन्होंने उम्मीद जताया कि नए एसपी लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में बेहतर साबित होंगे. इस दौरान एसडीपीओ राकेश रंजन, आदित्यपुर, आरआईटी, कांड्रा और गम्हरिया थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. वहीं डीआईजी ने उद्यमियों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की.














