
जमशेदपुर : कोल्हान यूनिवर्सिटी की कुलपति और पूर्व प्राचार्या डॉ शुक्ला मोहंती के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम की ओर से यह जांच शुरू की गयी है. पूर्व छात्र नेता अर्चना सिंह के आरोपों की जांच शुरू की गयी है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज में इसकी जांच की गयी. अर्चना सिंह से भी वहां पूछताछ की गयी. इस दौरान आयोग के लोगों ने कुलपति से जवाब तलब किया.

कई सारे दस्तावेजों का मिलान भी किया गया. कुलपति ने सारे आरोपों की जांच की गयी. आदित्यपुर रोड नंबर दो निवासी अर्चना सिंह ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में वर्ष 2016 में बिना किसी कारण के स्नातक पार्ट-टू चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रोकने की शिकायत की थी. वीमेंस कॉलेज में की गई वित्तीय अनियमितताओं की भी शिकायत की गई थी. इन्हीं आरोपों पर संज्ञान लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कमेटी का गठन किया. हालांकि, इस दौरान अर्चना सिंह ने कई सारी जानकारी दी. अपनी बातों का समर्थन करते हुए कई सारे दस्तावेज भी पेश किये.







