
चाईबासा : जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से एक वर्ष पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल चोरी को स्थानीय पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव के दिशा निर्देश पर कुमारडुंगी पुलिस द्वारा की गयी। साथ ही दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है। इस सबंध में एसडीपीओ जगन्नाथपुर प्रदीप उरांव ने बताया अजय कुमार पाठ पिंगुवा ने मोटरसाईकेल चोरी हो जाने के सबंध में एक सन्हा दर्ज कराया था।
सन्हा के आधार पर पुलिस मोटरसाइकिल की तलाश में थी। लेकिन ओड़िशा में परिवह विभाग द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग में उक्त वाहन पकड़ा गया, जिस पर मोटरसाइकिल का असली नंबर प्लेट हटा कर दूसरा नबंर प्लेट लगा कर चलाया जा रहा था। इस मामले को लेकर डीएसपी प्रदीप उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमारडुंगी कांड सं-36 / 19 , दिनांक 12.12.19 धारा-379 भादवि के वादी अजय कुमार पाट पिंगुवा द्वारा वाहन संख्या JH06L- 9854 चोरी होने के संबंध में अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध सन्हा दर्ज कराया गया गया है।
उक्त कांड के वादी अजय कुमार पाट पिंगुवा ने दिनांक पिछले दो मार्च को थाना पर आ कर बताया कि ओड़िशा राज्य के तुरमुंगा थाना के पास आरटीओ का वाहन चेकिंग चल रहा था। जहाँ से उक्त कांड में चोरी गये मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन सं0 – JH06L – 9854 के साथ मो मुस्ताक को तुरमुंगा थाना में पकड़ कर रखा गया है। इस सूचना में कुमारडुंगी थाना सन्हा दर्ज कर थाना के परिपुअनि अनिकेत कुमार, सअनि जयराम प्रसाद सशस्त्र बल के साथ सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गये तो पकडाये मुस्तक को मोटरसाइकिल के साथ कुमारडुंगी थाना लाये । पकडाये अभियुक्त मो मुस्तक ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त कांड में अपने साथ बिट्टू, चैतन्य नायक और सागर देवली (तीनों थाना करंजिया, जिला म्युरभंज) के शामिल होने की बात बतायी। इसके आधार पर कार्रवाई की गयी।






