
बरवाडीह (लातेहार) : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार 16 मई से पूरे झारखंड में सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर ई-पास की अनिवार्यता लागू हो चुकी है, जिसको लेकर बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के द्वारा पुलिस टीम के साथ प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। इस मुहिम के तहत वाहनों की विशेष जांच करते हुए ई-पास को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही साथ लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने पर अब ई- पास अनिवार्य है वही बिना ई- पास के किसी भी वाहन के पकड़े जाने पर वाहन को जब्त करते हुए सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम लोगों से यह भी अपील की कि नगर प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी लॉकडाउन का कहीं उल्लंघन हो रहा है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को जरूर दें।



