
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके डुमरिया में एफसीआइ गोदाम में दो गाड़ियों के बीच में दब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी., मृतक शरदविरा गांव निवासी 30 वर्षीय बिनोद हेम्ब्रम है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोडिंग के काम को कर्मचारियों ने बंद कर दिया. बताया जाता है कि अनलोडिंग का काम बिनोद हेम्ब्रम कर रहा था. इसी बीच दो गाड़ी आपस में टकरा गयी, जिसके बीच में उक्त मजदूर आ गया. बताया जाता है कि गोदाम के बाहर अनाज वाली गाड़ी कीडचड़ में फंस गयी थी. जमशेदपुर के एफसीआइ गोदाम से अनाज लेकर डुमरिया गयी थी. उसे धक्का देकर निकालने के लिए लकड़ी के एक पटरा को एक अन्य गाड़ी के बीच में रख दिया गया. धक्का देकर निकालने के दौरान पटरा छिट गया और दो गाड़ियों के बीच में उक्त मजदूर आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उसको तत्काल डुमरिया सीएससी ले जाया गया, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिाय गया. एमजीएम अस्पताल में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद डुमरिया वापस बिना पोस्टमार्टम कराये ले आया गया. यह देखकर ग्रामीण भड़क गये. ग्रामीणों ने ठेकेदार सत्येंद्र सिंह पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. बताया जाता है कि जहां यह हादसा हुआ, वहां 15 मजदूर पहले से काम कर रहे थे. इस घटना को रफा दफा करने के लिए काफी कोशिशें की गयी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. बाद में ठेकेदार ने ढाई लाख रुपये मुआवरजा देने की बात कहीं. बीडीओ ने भरोसा दिलाया कि आकस्मिक निधि सेपरिवार को लाभ दिया जायेगा. विधायक संजीव सरदार ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कहीं गयी है. एफसीआइ गोदाम में मीटिंग बुलायी गयी है.





