रांची : पिछले माह मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन महीने की एकमुश्त राशि जिले भर की दो लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है. कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री ने रांची में समीक्षा बैठक की है, जहां उन्होंने पेयजल संकट के निबटने के लिए विशेष योजना बनाने को कहा है. वहीं उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का 15 दिन के भीतर सत्यापन कर लाभुकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने का काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गयी है, जिसके तहत लाभुकों के खाते में हर महीने 2500 रुपये डाले जाते है. इस योजना का लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है. यह राशि 18 से 50 साल की उम्र की महिलाएं ले रही है, जो इसके योग्य है. (नीचे भी पढ़ें)
अप्रैल माह की राशि महिलाओं के खाते में कब आयेगी – हाल ही में लाखों लाभुकों के खाते में इस योजना के तहत तीन माह की राशि 7500 रुपये भेजे गये है. लाभुक महिलाएं अब ये जानना चाहती है की अप्रैल माह की राशि उनके अकाउंट में कब तक आयेगा. तो आपको बता दे कि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है. परंतु सरकार द्वारा निर्धारित किथि के अनुसार हर माह की 15 तारीख को राशि मिल जाना है. इस बार यह कयास लगाया जा रहा है कि लाभुकों के खाते में 15 अप्रैल तक पैसा पहुंच सकता है. फिलहाल अधिकारिक पुष्टी के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा का लाभार्थियों के खाते में पैसा कब तक पहुंचेगा.




