
जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड के पुराना सुभाष कॉलनी स्थित श्याम जरनल स्टोर एवं कॉसमैटिक दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने 4000 हजार रुपये नकद और 3 हजार रुपये मूल्य के टीवी रिमोट व मोबाइल चार्जर की चोरी कर ली.. सूचना मिलने पर पहुंचे भारतीय जनमोर्चा के संयोजक संतोष भगत, नित्यानंद सिन्हा ने तत्काल घटना की जानकारी मानगो थाना को दी. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और छानबीन कर रही है. श्याम स्टोर के संतोष शर्मा ने बताया कि बड़े भाई बाहर से आये थे, इसलिए उन्हें 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है. तभी से दुकान बंद है. आज सुबह 5 बजे सामने के घर वाले ने बताया कि आपकी दुकान का शटर खुला है. जानकारी मिलते ही वहां पहुंचा, तो देखा किय दुकान का ताला टूटा हुआ है.







