
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के मुढ़ाल गांव के सबर टोला में रह रहे 17 सबर परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. सबर परिवार जीविका के लिए जंगल पर आश्रित हैं. न्यूज पोर्टल ‘शार्प भारत’ में संबंधित खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने सबर टोला में रह रहे 17 सबरों के लिए खाद्य सामग्रियों का पैकेट उपलब्ध कराया. विधायक द्वारा दी गई चावल, दाल, तेल, चिनी और साबुन को समीर सेना के कार्यकर्ता राकेश महंती, विशाल बारिक, बूलबूल मंडल और बाप्पा दास समेत अन्य कार्यकर्ता मुढ़ाल सबर टोला पहुंचकर सबरों के बीच भोजन सामग्री पैकेट का वितरण किया. भोजन सामग्री की पैकेट पाकर सबरों का चेहरा खुशी से खिल उठा. मौके पर राकेश महंती ने कहा कि विधायक का प्रयास है की विस क्षेत्र में कोई भी गरीब या असहाय परिवार भूखा ना रहे जिसके तहत विधायक लगातार विस क्षेत्र में लोगों को सहयोग कर रहे हैं.






