
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के मुढ़ाल गांव के नायक टोला में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण टोला के कई घरों में बिजली की शार्ट सर्किट होने से बिजली के उपकरण जल गये, वहीं ग्रामीण सूरज नायक बिजली की चपेट में आकर झुलस गया. टोला के लोगों ने बताया कि टोला में 17 परिवार है. बुधवार को नयी बिजली लाइन का काम कर रहे कर्मियों ने टेस्टिंग किए बगैर ही टोला में बिजली का संयोजन जोड़ दिया, जिससे शार्ट सर्किट हो गयी और कई घरों के बिजली उपकरण जल गये है. मामले की जानकारी मिलने के बाद समीर सेना के कार्यकर्ता राकेश महंती, बाप्पा, विशाल बारिक, बूलबूल मंडल टौला पहुंचकर जायजा लिया. कार्यकर्ताओं ने बिजली से झुलसे व्यक्ति को जनता आहार किट और नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर राकेश महंती ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की वे घटना की जानकारी विधायक को अवगत कराकर ग्रामीणों की हुई क्षतिपूर्ति विभागीय अस्तर पर कराने की दिशा में पहल करेंगे.






