
चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं चाईबासा जागृति शाखा के संयुक्त तत्वधान में 28 एवं 29 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर रुंगटा मैरिज हाउस में प्रारंभ हुआ। शिविर में एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित कैंसर डिटेक्शन वेन के द्वारा कैंसर तथा अन्य रोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है । इस वैन में जांच के आधुनिकतम उपकरण लगे हुए हैं जिसकी मदद से दिल्ली से आए तकनीशियन की टीम द्वारा जांच का कार्य किया जा रहा है।
आज रुंगटा मैरेज हाउस में इस शिविर का उद्घाटन जिले के उप विकास आयुक्त सिविल सर्जन सदर अनुमंडल पदाधिकारी,सिविल सर्जन मंजू दुबे तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुलतानिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का पुष्प गुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया। बलराम सुल्तानिया ने कैंसर डिटेक्शन वेन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की इस वेन के द्वारा अब तक 767 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। जिसमें अब तक 156760 लोगों की जांच की जा चुकी है । इस वेन के द्वारा बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को खोजने में सफलता मिली है जिन्हें यह पता ही नहीं था कि उन्हें कैंसर है । इस वेन के द्वारा प्रारंभिक अवस्था में कैंसर होने का पता चल जाने के कारण हजारों लोग इलाज करा कर स्वस्थ हो चुके हैं । कैंसर के अलावा इस वैन में की गई जांच से कई अन्य बीमारियों का भी पता चला है। यह प्रकल्प चाईबासा के एसआर रूंगटा ग्रुप का जनता को दिया गया एक अमूल्य उपहार है । जिले के उप विकास आयुक्त ने इस प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे जिले के अन्य स्थानों में भी आयोजित करने का आग्रह किया। उपस्थित अतिथियों ने शिविर में प्रशासन के द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया । सभी अतिथियों ने कैंसर डिटेक्शन बैंक का अवलोकन भी किया ।कार्यक्रम का संचालन रमेश ख़िरवाल ने किया।
शिविर में 210 लोगों की जांच की गई । बड़ी संख्या में आज सीआरपीएफ के जवानों ने भी अपनी जांच करवाई। मंच के द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया गया है की 29 फरवरी को रुंगटा मैरेज हाउस आकर अपनी जांच करवाएं। इस शिविर को सफल बनाने के लिए दोनों शाखाओं की सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर अमित अग्रवाल ,रौनक अग्रवाल , रोशन अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल , गौरव जिंदल ,दीपक शर्मा ,ओम केडिया , प्रशांत मोहता , विनय दोदराजका ,आलोक जैन ,नितिन अग्रवाल ,दीपक चौधरी ,प्रीति दोदराजका , शीतल दोदराजका ,पिंकी रुंगटा , सरला दोदराजका , ऋचा अग्रवाल , हर्ष सुल्तानिया , स्वेता जालान और सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।





