
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा ने सभी के सहयोग से कोरोना महामारी को देखते हुए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 200 सैनिटाइजर तथा गुलाब फूल पुलिसकर्मियों को भेंट की. इस अवसर पर शाखा संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, सचिव रवि कुमार गुप्ता, कोषाधक्ष्य विपिन चौधरी, सुशील गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अमन कुमार आदि उपस्थित थे. इन लोगों ने कहा कि पुलिस की पूरी टीम इस कोरोना काल के दौरान लगातार मेहनत कर रही है, जिस कारण उनका मनोबल को बढ़ाना समाज का भी कर्तव्य है. इस कारण हम लोग मदद करने के लिए आगे आये है. इन लोगों ने कहा कि पुलिसवालों की भी काफी जरूरतें होती है, जिसमें एक जरूरत को आंशिक तौर पर पूरा करने और हौंसला बढ़ाने के लिए हम लोगों ने यह पहल की है और इस तरह की पहल को आगे भी जारी रखने की बात कहीं.







