गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़िसा में स्थित मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्मृति 2022 का शुभारंभ हुआ. जिसमें अतिथि के रूप में घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव मौजूद थे. उन्होंने मशाल जलाकर वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ कियाय तीन दिवसीय आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, विभिन्न प्रकार के दौड़, शतरंज इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

उद्घाटन भाषण में खुद इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रह चुके कुमार एस अभिनव ने खेलकूद के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल भावना किसी भी विद्यार्थी में अपने आने वाले सामाजिक और व्यवसायिक जीवन में टीम का सदस्य और नेतृत्व का गुण पैदा करने की सीख देता है.(नीचे भी पढ़े)
खुद बैडमिंटन के खिलाड़ी रह चुके युवा पदाधिकारी ने बताया कि खेल के मैदान में बिताए हुए पल धरोहर के रूप में सारी जिंदगी याद रहती है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रेखा ने सारे विद्यार्थियों को एक अनुशासित प्रतिभागी के रूप में विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं.





