
जमशेदपुर : देश भर में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए साकची के केनलाइट होटल प्रबंधन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी नहीं करने का फैसला लिया है. इस संबंध में होटल केनलाइट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मिथलेश झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश भर में बढ़ रहे है. झारखंड सरकार के प्रयास और दिशा-निर्देश का पालन और सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाह करना सभी के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ओमीक्रॉन की दस्तक और कोविड संक्रमण का बदलता मिज़ाज़ एक बार फिर से लोगो को डरने लगा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए किसी भी तरह के भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम से बचना सभी के लिए ज़रूरी है. द केनलाइट नए साल के अपने ब्रांड बिग बाउंस सेलिब्रेशन नहीं करने का निर्णय लिया है. द केनलाइट सरकार के सारे दिशा निर्देशों का सशक्त पालन करती है, क्योंकि यह होटल सरकार से संबद्ध भी है. उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सरकार के प्रयास में कदम बढाकर योगदान देने का उन्होंने आम लोगों से अनुरोध किया हैं, ताकि कोरोना के रोगी नहीं बढ़े.






