
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत स्थित पाचांडो गांव में पिछले दिनों आकुल साव के घर में आग लगने से घर समेत सारा समान जल कर राख हो गया. घटना की सूचना पाकर शुक्रवार की शाम विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए क्षति का आकलन किया. उन्होंने अग्नि प्रभावित परिवार को आर्थिक सहयोग किया और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे. इस दौरान मिहिर दत्त, प्रदीप नायेक, अशोक नायेक, गौतम पैड़ा, अश्विनी बारीक, अमर नायेक, भवानी बारीक, इंद्रजीत गिरि, प्रसेनजित बारीक, मतिलाल कारेक, जय कृष्णा पैड़ा, शेखर सिंह, दीपक देहरी, बबलू दास व अन्य उपस्थित थे.







