
जमशेदपुर : सामाजिक सद्भाव की पर्याय संस्था पैगाम ए अमन कल बुधवार को प्रभु श्री राम मंदिर भूमि पूजन समारोह के मद्देनजर इस दिन को राष्ट्रीय अस्मिता दिवस के तौर पर मनाएगी। इसके संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने बताया कि प्रभु नगरी अयोध्या में शुभ मुहूर्त में जब भूमि पूजन हो रहा होगा। उससे अलग जमशेदपुर नगरी के लोग नहीं रहेंगे। साकची नौ नबर स्टैण्ड पर दिए जलाए जाएंगे। आम लोगों के बीच लड्डू वितरित किए जाएंगे। पप्पू के अनुसार इससे हिंदुओं या सनातन उसे जोड़ना गलत है। प्रभु श्रीराम भारत की राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अस्मिता के पर्याय हैं। महात्मा गांधी ने भी रामराज की परिकल्पना की थी। वहां रामराज, जिसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी की मर्यादा परंपरा विरासत का सम्मान एवं रक्षा होगी। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। भारत के संविधान के कवर में भी यही कारण है भगवान श्रीराम के चित्र को स्थान मिला है। हम कलुसित वातावरण को छोड़कर सच्चे भारतीय बनें। हमारी हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध की जो पहचान है वह बरकरार रहे, परंतु हम सच्चे भारतीय बनें. कल यही संकल्प लेने का दिन है। इसलिए सभी प्रकार के भेदभाव को छोड़कर हमें खुशी मनानी चाहिए और अपने घरों में दिए जलाने चाहिए। साकची मैं संपन्न बैठक में जसबीर सिंह, कुलविंदर सिंह, नानक सिंह, दलबीर सिंह, रॉकी सिंह, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुनील सिंह, सुधीर कुमार, गोलू कुमार, इंदर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।





