
मेदनीनगर : AISF के द्वारा पलामू अस्पताल मे लगाए गए कोरोना रिलीफ शिविर मे AISF के सुजीत पाण्डेय उर्फ विदेशी को पायनियर धान कम्पनी के डाल्टेनगंज के मैनेजर अमरेश कुमार ने 3 PLY मास्क और हाथ मे पहनने वाला ग्लव्स गरीबो और बिमार लोग को देने के लिए प्रदान किए। जिसे लेकर सुजीत पांडे उर्फ विदेशी पांडे ने सदर अस्पताल में स्थित मरीजो और उसके परिजनों के साथ-साथ मेडिकल सेवा में कार्यरत स्टाफ और नर्सों को उपरोक्त सामग्री दे रहे हैं। आम लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि इसी तरह पलामू में बहुत सारे धनकुबेर लोग हैं समाजसेवी हैं वह भी अपना झोली खोलें और दिल खोल कर इस करोना काल में लोगों की सेवा करें। अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति पैदा हो जाएगी। सुजीत पांडे ने पायनियर कंपनी को इसके लिए आभार व्यक्त किया है।



