नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किये हैं. प्रो असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है. पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो कवींद्र गुप्ता लद्दाख के एलजी बनाए गए हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. उनकी जगह बीजेपी नेता कवींद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उप राज्यपाल बनाया है. (नीचे भी पढ़ें)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक दिन पहले ही राज्यसभा के लिए चार नये सदस्यों का मनोनयन किया था. अब उन्होंने दो राज्यों, हरियाणा एवं गोवा में राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एलजी की नियुक्ति पर मुहर लगाई है. राष्ट्रपति मुर्मू ने असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया है. अब तक बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 18 जुलाई 2021 से वे इस पद पर थे. (नीचे भी पढ़ें)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी है. अब तक पीएस श्रीधरन पिल्लई गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी जगह प्रेसीडेंट ने पी गजपति राजू को ये जिम्मा सौंपा है. (नीचे भी पढ़ें)

कवींद्र गुप्ता को लद्दाख के उप राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे ब्रिगेडियर डॉ बी.डी. मिश्रा (अवकाश प्राप्त) की जगह लद्दाख के एलजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. बीडी मिश्रा ने लद्दाख के उप राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था. इसे प्रेसीडेंट ने स्वीकार कर लिया है.



