
बिलासपुर : रेलवे में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रही है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी, जिससे करीब 11 डिब्बे पटरी से उतर गयी. बिलासपुर रेल मंडल की अप और डाउन लाइन पर हादसा होने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है. कई ट्रेनों के परिचालन को रोकने के बाद आवागमन को रोककर ट्रैक से मालगाड़ी के बोगी को हटाया जा रहा है. बताया जाता है कि अलकतरा के पास यह हादसा हुआ है, जिसमें 11 डिब्बे पटरी से उतर चुकी है. ट्रैक के बिखरे वैगन हटाने के लिए राहत दल को मौके पर रवाना किया गया है. इस बीच इस हादसे के बाद से हावड़ा मुंबई रेलव लाइन में आवागमन बाधित हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान टाटानगर बिलासपुर ट्रेन के अलावा कई ट्रेनों को रोक दिया गया है. इस दौरान मालगाड़ी का आवाजाही को भी रोक दिया गया है. इस घटना के बाद जांच के लिए टीम भी रवाना हो गयी है कि आखिर किस तरह यह हादसा हुआ है. ट्रैक को किसी तरह क्लियर कराने की कोशिशें शुरू की गयी है. गुरुवार की देर रात तक ट्रैक साफ होने की उम्मीद रेलवे के अधिकारी कोशिश कर रहे है. अब तक की जांच में यह मालूम चला है कि इस्ट केबिन के पास ट्रैक को बदलने के कारण हादसा हो गया है. ट्रैक के चेंज करने में क्या खराबी आयी है, यह जानकारी नहीं मिल पा रही है.





