जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को रतन टाटा एंडोयमेंट फाउंडेशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है. स्वर्गीय रतन टाटा द्वारा स्थापित इस फंड के जरिये देश की सेवा और जरूरतमंदों की मदद की जाती है. स्वर्गीय रतन टाटा की इच्छा थी कि चंद्रशेखरन को ही चेयरमैन बनायी जाये. रतन टाटा की वसीयत के एग्जीक्यूटर्स ने बाहरी कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद श्री चंद्रशेखरन की नियुक्त करने को मंजूरी दी. रतन टाटा अपने निधन के पहले दिये गये वसीयत में अपनी अधिकांश संपत्ति दान और परोपकार के लिए इसी फाउंडेशन को दे दी थी. टाटा संस के चेयरमैन को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनने सो रोकने वाला नियम यहां लागू नहीं होता है क्योंकि फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ा हुआ नहीं है, नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन है, लेकिन इस फाउंडेशन का हिस्सा नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
रतन टाटा की वसीयत के एग्जीक्यूटर डिएना जेजीभाय, शिरीन, मेहली मिस्त्री और डेरियस खंबाटा है. इन लोगों ने उनके वसीयत के अनुसार इसको मंजूरी दी क्योंकि रतन टाटा चाहते थे कि श्री चंद्रशेखरन ही इस फाउंडेशन को लीड करें. अब उनकी नियुक्ति हो गयी है तो मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव होगा, जिसको औपचारिक रुप चंद्रशेखरन देंगे. वे नये सिरे से इसकी टीम बनायेंगे. रतन टाटा की संपत्ति का वितरण मार्च के अंत में वसीयत के प्रोबेट के लिए जमा होने और बांबे हाईकोर्ट से प्रमाणित होने के बाद होगी. इस पूरी प्रक्रिया के पूरी होने में करीब छह माह का वक्त लग सकता है. अदालत से वसीयत को मंजूरी मिलने के बाद फाउंडेशन को टाटा संस और टाटा समूह की कंपनियों में रतन टाटा की हिस्सेदारी के साथ टाटा टेक्नॉलॉजी और टाटा डिजिटल में होल्डिंग से धन प्राप्त होगा.














