
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा लॉकडाउन 4 के अंतिम दिन आज 68वें दिन भी लगातार चलाये जा रहे अभियान को अनवरत जारी रखा गया। बीते दो दिनों में शनिवार एवं रविवार को रेड क्रॉस की टीम ने 160 घरों में साप्ताहिक राशन पैकेट पहुंचाये। इसमें जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर प्रतिदिन 50-60 घरों में रेड क्रॉस की टीम ने द्वारा राशन पहुंचाया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के देखरेख में जिला के मुख्य राहत केन्द्र रेड क्रॉस भवन से चल रहे विभिन्न गतिविधियों में बच्चों के इम्युनिटी को बढाने के लिए रेड क्रॉस कार्यकर्ता अनूपम सिन्हा, आशीष अग्रवाल तथा विशाल सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस की टीम ने गांव गांव जाकर बच्चो के बीच रेडी टू यूज सप्लीमेन्ट्री फूड को प्रदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने समाज के जागरुक एवं सक्षम लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने आस पास व आपके नियंत्रण में कार्य कर रहे लोगों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए एक कदम आगे बढते हुए उनकी मदद करें ताकि आपदा की इस घड़ी में अधिक से अधिक लोगों की मदद आसानी से हो सके।







