
जमशेदपुर : महान उद्योगपति व भारतीय उद्योग जनक जमशेदजी नसरवान जी टाटा के जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष जेमीपोल के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा आयोजित होने वाला नेत्र शिविर यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान परिसर में शुभारंभ हुआ. जेमीपोल कम्पनी के प्रबंध निदेशक पीएस रेड्डी ने अपनी कम्पनी के अन्य पदाधिकारियों, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर नेत्र शिविर के जांच सत्र का शुभारंभ किया. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से जेमीपोल के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर के जांच सत्र के अवसर पर कम्पनी के प्रबंध निदेशक श्री रेड्डी ने नेत्र रोगियों से बातचीत कर उऩ्हें हर संभव सहयोग व रेड क्रॉस सोसाईटी को नेत्र शिविर के आयोजन में मरीजों की सुविधा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किया.

जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ जेएस बेदी एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 390 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 56 नेत्र रोगियों का चयन मोतियाबिन्द ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया. साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों ग्रस्त नेत्र रोगियों को उनकी जरुरत के अनुसार परामर्श व दवा प्रदान कर विदा किया गया. जांच सत्र के दौरान जेमीपोल के पदाधिकारी कन्हैया केजरीवाल, एस एस दास, कौशिक कुमार, रितेश कुमार, यूके सिंह, राशिद हुसैन, आर संतोषी, विश्वजीत कुण्डु, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, पप्पु मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थें. रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशऩ व लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ जेएस बेदी, डॉ सुशील बाजोरिया, डॉ पूनम सिंह, डॉ मलय द्विवेदी, डॉ कुमार साकेत एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा.








