
,चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने मंगलवार को विधायक निधि से स्वीकृत तीन योजनाओं का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. विधायक ने सर्वप्रथम खोड़ीपहाड़ी में पूजा कर विधायक निधि से पहला शिलान्यास खोड़ीपाहड़ी पूजा स्थल पर चबूतरा निर्माण कार्य का किया. इसके पश्चात जुगीतोपा पंचायत के सोनाहारा गांव में चबुतरा निर्माण, बिरदोह पंचायत के लुआग्राम में पीसीसी सड़क, चालुनिया पंचायत के भांडारू गांव में सामुदायिक भवण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
इस अवसर पर धनंजय करूणामय, बलराम महतो, घनश्याम महतो,पार्षद मो गुलाब,समीर दास, कालीदास हेम्ब्रम, अर्जुन गोप, हरीश माहली, निर्मल महतो, राजा बारिक, वैद्यनाथ माहली, विकास महतो, मिठुन कर, बिमल नायक समेत अन्य उपस्थित थे.




