जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा के छायानगर निवासी राखी मंडल ने पति को मारपीट के झूठे आरोप में फंसाये जाने की शिकायत लिये एसएसपी ऑफिस पहुंची है. इसके लिए उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगायी हैं. उन्होंने बताया है कि उनके पति विकाश कुमार मंडल टाटा स्टील में ठेका मजदूरी का काम करते है. 15 मार्च की शाम वे घर पर थे. तभी उनकी सास चंपा मंडल उनके घर आकर बताती है कि उनके छोटे देवर मोहित मंडल का कुंदन कुमार राम से झगड़ा हो गया, कुंदन कुमार एमजीएम अस्पताल में भर्ती है. वहीं मोहित को पुलिस पकड़कर ले गयी है. तभी उनके पति कुंदन कुमार के मोबाइल पर फोन करते है और उनकी बातचीत उनकी पत्नी से होती है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात उन्हें एक अननोन नंबर से फोन कर एमजीएम अस्पताल बुलाया जाता है, जिसके बाद वह एमजीएम अस्पताल पहुंचते है. तभी लालू राम के साथ अन्य पांच युवक मिलकर उनके पति को मारने लगते है और पुलिस के हवाले कर देते है. मारपीट मामले में विकाश कुमार मंडल का कोई हाथ नहीं था और उन्हें फसाया गया है. वे पहले थाने का चक्कर लगाकर थक चूकी है. सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है. वहीं उन्होंने पुलिस के अधिकारी जयदेव दास पर भी सहीं से जांच नहीं करने का आरोप लगाया है. फिलहाल एसएसपी ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है.



