सरायकेला: मंगलवार तड़के करीब दस बजे के आसपास टाटा- सरायकेला मुख्य मार्ग सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइक सवारों की आमने- सामने टक्कर हो गयी, जिसमे एक बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं दूसरे बाइक सवार को कोई चोट नहीं आई है. घायल की पहचान गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कांकड़ा निवासी भगत हाईबुरु (25) के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल युवक को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. (नीचे भी पढ़ें)
जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार भगत हाईबुरु किसी काम से सरायकेला बाजार आया था. वापसी के दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी.




