राजनगर: सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों को लेकर बुधवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने रूंगटा स्टील के साथ मिलकर राजनगर में विशेष शिविर का आयोजन किया. जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही. कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक सिग्नलों के पालन, और नशे में ड्राइविंग से होने वाले खतरों पर विस्तार से जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़े)
उपस्थित लोगों को जागरूक करने के लिए प्रजेंटेशन, वीडियो क्लिप और रोड सेफ्टी से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई. साथ ही, सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी गयी. कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की भागीदारी ने शिविर बेहद सफल रहा. रूंगटा स्टील प्रबंधन ने इस पहल के जरिए समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय तिवारी ने बताया कि यह शिविर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है.



