
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा टोल से करीब एक किलोमीटर दूर सरायकेला जाने वाले रास्ते पर हुए सड़क हादसे में चांडिल के चौका निवासी तीन लोगों की मौत हो गयी. ये तीनों लोग चौका के गिरलौंड गांव के रहने वाले है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौका थाना क्षेत्र के दीरलॉन्ग एरिया के रहने वाले सीताराम सिंह, दिलीप योगी और श्रवण योगी (सारे लोग 25 साल के आसपास के उम्र के होंगे) मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05एयू-2466 पर सवार होकर सरायकेला से चौका जा रहे थे. सरायकेला से लौटते वक्त चाडरी डुंगरी के पास किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों के परखच्चे उड़ गये. शवों के हालत यह हो गये कि तीनों के शव को किसी तरह उठाने की कोशिश की जा रही है. दो लोगों का शव तो सड़क में मिल चुका है, जिसको बेलचा की मदद से निकालने की कोशिश की जा रही है. वहां से गाड़ी कैसे गयी, क्या हुआ, यह किसी ने नहीं देखा. सिर्फ आवाज सुनकर लोग दौड़े तो देखा कि तीनों के परखच्चे उड़ गये है. पुलिस शव को उठाने का प्रयास कर रही है और तीनों के परिजनों को जानकारी दे रही है. पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर यह धक्का किसने मारा है.






