
कांड्रा : लंबे जद्दोजहद के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो सका है. जहां सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. इधर देशभर में हिंदूवादी संगठन और भाजपा द्वारा निधि संग्रह कर राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए धन संग्रह किया जा रहा है. इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा द्वारा कांड्रा में निधि संग्रह अभियान चलाया गया. जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने बताया, कि 27 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा. इसका उद्देश्य यही है, कि हर घर से प्रभु श्री राम के नाम पर निधि संग्रह कर राम मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक सहयोग किया जा सके.




