
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित पत्थर खदान से करीब 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पत्थर खदान में पानी में गिरे हुए एक शव को देखा. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शंभू शरण दास भादूडीह पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया, कि शव दो- तीन दिन पुराना प्रतीत होता है. शव के पास ही मृतक का चप्पल भी पाया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी. फिलहाल स्थानीय ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. प्रथम दृष्टया खदान में गिरकर मौत का मामला लगता है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.


