जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस पार्टी के एक साथ छह लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सभी लोगों ने इस पीछे व्यक्ति कारण बताया है. सभी पदधारियों ने अपना इस्तीफा कार्यकारी जिला अध्यक्ष को भेज दिया है. कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है. इसके बारे में आला कमान कोई ध्यान नहीं दे रहा है. (नीचे भी पढ़े)
आखिर कार्यकर्ताओं का उत्साह दिन प्रतिदिन पार्टी के प्रति घटता क्यों जा रहा है. सरायकेला खरसावां जिला के महासचिव लाल बाबू सरदार, सचिव नटवर करुवा, महासचिव सपन प्रधान, सचिव प्रदीप बारिक,सचिव प्रदीप मुखी और पूर्व महासचिव सह इंटक सदस्य परितोष मंडल ने संयुक्त रुप से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को भेज दिया गया है.



