
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड परिसर में बीडीओ मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरिय टास्क फोर्स की बैठक हुयी. बैठक में पंचायत स्तर पर आयोजित कोरोना वैक्सीन शिविर की तैयारीयों पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक कोमबीड वर्ग व सीनीयर सिटीजन को कोरोना का टीका दिये जाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बीडीओ ने बताया, कि तीन चरणों में प्रखंड के सभी पंचायतों में कोरोना का शिविर आयोजित किया जाना है. पहला चरण 20 मार्च व 21 मार्च को है, जिस पर पंचायत वार तिथि निर्धिरित किया गया. बीडीओ ने बताया कि 20 व 21 मार्च को प्रखंड के नुवागांव, मुडकुम, छोटादावना व पटानमारा पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा. 23 व 24 मार्च को गोविंदपुर,पांड्रा, ईटाकुदर, मुरूप व कमलपुर पंचायत भवन में वैक्सीन दिया जाएगा. 26 व 27 मार्च को उपरदुगनी, सीनी, मुंडाटांड, हुदु एवं मोहितपुर पंचायत में कोरोना का वैक्सिन दिया जाएगा. बैठक में सीएचसी प्रभारी द्वारा बताया गया, कि अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मीयों की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है.






