• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 21, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

saraikela- उपायुक्त अरवा राजकमल ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों संग की बैठक, कहा- निर्वाचन कार्य से जुड़े शिक्षकों को छोड़, शेष सभी शिक्षकों का शत- प्रतिशत बायोमेट्रिक अटेंडेंस हो

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला: उपायुक्त अरवा राजकमल ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों संग बैठक की. बैठक में शिक्षा समग्र अभियान एवं मध्यान्ह भोजन से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रखंडवार समीक्षा किया गया. पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा- निर्देशों की समीक्षा कर कार्य प्रगति की जानकारी ली गई. विदित रहे कि पूर्व के बैठक में सभी बीईओ को प्रत्येक माह 20 विद्यालय का निरिक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, ऑनलाइन अटेंडेंस चेक एवं मिड डे मील संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त कर विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके आलोक में सभी बीईओ द्वारा 20 से 30 विद्यालयों में निरीक्षण किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की पूर्व माह तक डीजी साथ के माध्यम से ऑनलाइन क्लास में लगभग 53 हजार की संख्या में छात्र जुड़ते थे वहीं इस माह में 20 हजार की बढ़ोतरी करते हुए 73 हजार की संख्या में बच्चे ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षा से जुड़े. उन्होंने बताया कि पूर्व के बैठक तक लगभग 3 हजार शिक्षक बायोमेट्रिक अटेंडेंस से वंचित थे वह संख्या भी अब सात सौ में आ गई है. उपायुक्त ने सभी बीईओ को लगातार विद्यालयों का निरिक्षण करते रहने का निर्देश दिया, ताकि शेष बचे बच्चो को डीजी साथ के माध्यम से ऑनलाइन क्लास से जोड़ा जा सके. उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में जुड़े शिक्षक जो किसी कारणवस बायोमैट्रिक अटेंडेंस करने में असमर्थ हो रहे हैं को छोड़कर शत- प्रतिशत शिक्षकों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस हो यह सुनिश्चित करें. वहीं उपायुक्त ने वैसे विद्यालय जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहा यदि शिक्षक बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं करते है तो उनका वेतन काटने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा निरीक्षण के क्रम में मिड डे मील से संबंधित बच्चों को चावल मिल रहा है, या नहीं यह जानकारी लें और शत- प्रतिशत बच्चो को ससमय राशन मिले यह सुनिश्चित करें. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उपायुक्त ने निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए. जिसमें ई विद्या वाहिनी पोर्टल में कस्तूरबा विद्यालय समेत सभी सरकारी विद्यालय के शिक्षक बायो मैट्रिक अटेंडेंस बनाएं, बच्चों का अटेंडेंस ई विद्या वाहिनी पोर्टल में अपलोड करें. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रखंड स्तर पर स्कोरकार्ड तैयार करें जिसमे विद्यालय में शिक्षक की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय में संचालित की जाने वाली एक्टिविटी, एमडीएम इत्यादि बिन्दुओ का ब्यौरा रहे. सभी शिक्षक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराने हेतु अभिभावक एवं बच्चों को प्रेरित करें, पुलिस सुरक्षा मानकों की जानकारी दें तथा शिक्षा से जोड़ने हेतु बच्चों को विद्यालय आने की हेतु प्रेरित करें. सभी बीईओ विद्यालय भवन में आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने हेतु स्टीमेट तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराए. सभी बीईओ एवं संबंधित प्रधानाचार्य विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक करें. तथा यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय भवन में बिना अनुमति प्राप्त किए गैर शैक्षणिक कार्य हेतु विद्यालय भवन का उपयोग ना हो. यदि किसी विद्यालय में जुआ, शराब पीने से सम्बंधित या विद्यालय भवन से संबंधित सामग्रियों की चोरी की सूचना प्राप्त होती है तो नियमानुसार समिति समेत अन्य संबंधित पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

बैठक में पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्रामर निलेश कुमार एवं उनकी पांच सदस्य टीम उपस्थित रही. बैठक में निलेश कुमार द्वारा निपुण भारत मिशन कक्षा 1 से 3 के तहत किए जा रहे कार्य योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई. उपायुक्त ने कहा सभी बीईईओ पैरामेल फाउंडेशन के तहत कार्य योजनाओं का संचालन करने वाले टीम का सहयोग करेंगे, ताकि बच्चों को फाउंडेशन के तहत दी जाने वाली शिक्षा संबंधित सुविधाओं का लाभ समय से दिया जा सके.
उपायुक्त ने निपुण भारत अभियान, नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी के सफल संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्कूलों में सक्षम वातावरण तैयार करने की बात कही. जिसके माध्यम से आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के ज्ञान को छात्रों को प्रदान किया जा सके. आगे उन्होंने कहा कि निपुण योजना के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने- लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता प्रदान की जाएगी. उन्होने कहा बच्चों को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से विकसित करने में पूरे गांव का योगदान होता था. उपायुक्त ने कहा बच्चों को कक्षा में रहने में सक्षम बनाया जाए, जिससे ड्रॉपआउट की संख्या में कमी आएगी. (नीचे भी पढ़ें)

मिशन मोड पर चलाया जाएगा अभियान: उपायुक्त
उपायुक्त ने निपुण भारत अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, कि मिशन मोड में आपसी सहयोग के साथ सभी को कार्य करने की आवश्यकता हैं. कहते हैं कि बच्चों की मूलभूत शिक्षा में सुधार के लिए एक सफल मिशन की परिकल्पना संस्थानों, शिक्षकों, माता-पिता, समुदाय, स्थानीय निकायों आदि की सक्रिय भूमिका के बिना नहीं की जा सकती. इसलिए निपुण भारत मिशन शुरू किया गया है. इससे बच्चे तेजी से सीखने के पथ पर अग्रसर होंगे जिससे बाद के जीवन परिणामों और रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक
खबर

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

July 21, 2026
Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

July 21, 2026
Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार
खबर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

July 21, 2026
Next Post

jamshedpur-rural-सेवा- समर्पण अभियान के तहत चाकुलिया में भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने दिव्यांगों के बीच किया वस्त्र वितरण

Jamshedpur : दुमका, हजारीबाग व पलामू मेडिकल कॉलेज में दो साल से नामांकन बंद रहने के खिलाफ सड़क पर उतरी झारखंड जनतांत्रिक महासभा, डीसी ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन

Adityapur : एनआईटी प्रबंधन के खिलाफ अनुकंपा आश्रित संघर्ष समिति ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन, कहा-मांगें पूरी नहीं हुई, तो करेंगे बेमियादी हड़ताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

Jamshedpur new president : क्राइम कंट्रोल व मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष बने विष्णुनाथ तिवारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News