सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव : जानकारी के अनुसार, युवक का शव गुरुवार सुबह करीब आठ बजे देखा गया. स्थानीय लोगों ने पटरी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है. वहीं साजिश के तहत भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. घटना को लेकर आसपास के इलाके में भी लोगों की भीड़ जुट गई.







