सरायकेला : सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार देर रात पुलिस की एक टीम ने मंडल कारा सरायकेला में छापेमारी की. इस दौरान सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिन्हा, हेड क्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव सहित दर्जन भर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. देर रात करीब 11:30 बजे से शुरू हुई छापेमारी 3 घंटे चली और रात लगभग सवा 1:00 बजे के आसपास टीम वापस चली गई. इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है. एसपी मुकेश कुमार लूणायक ने बताया कि यह एक रूटीन जांच थी जो आगे भी जारी रहेगा. जेल के अंदर किसी तरह का भी कोई गैर कानूनी काम संचालित होने से संबंधित प्रमाण नहीं पाया गया.



