जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह गोलचक्कर के समीप बीती रात एक चूना पत्थर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टेलर को रास्ते से हटाकर आवागमन सुचारु करने में जुट गई. वैसे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जाता है कि टेलर में चूना पत्थर लदा हुआ था जिसमे राजस्थान का नंबर प्लेट लगा हुआ है.



