जादूगोड़ा : शादी का झांसा देकर यौन शोषण और युवती के साथ मारपीट करने के मामले में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का धीरज महतो उर्फ बंटी महतो को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में घाटशिला जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ गांव के बगल की रहने वाली पीड़िता के बयान पर जादूगोड़ा पुलिस ने आरोपी धीरज महतो के खिलाफ थाना कांड संख्या 23/25 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था.




