
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एवम् गाइड चक्रधरपुर मंडल ने आज 105 दिन सेवा के पूरे किए इस संस्था ने कोरोना की गंभीरता को समझते हुए मार्च महीने से है अपना निस्वार्थ भाव से काम करना शुरू कर दिया था। इस संस्था ने जनता कर्फ्यू से पहले से ही लोगो के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया और फिर इस संस्था की स्थानीय इकाई सीनी, आदित्यपुर, टाटानगर ,झारसुगड़ा ने कार्य शुरू किया। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एवम् गाइड के सदस्य एवं लीडरों ने इस कोरोना काल में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पानी पिलाया, जागरूकता अभियान चलाया, सदूर गांवो में सूखा राशन वितरित किया, खुद से मास्क बनाकर बांटा और लॉकडाउन के कारण फसे हुए यात्रियों को मदद पहुंचायी। इस संस्था ने अभी तक कई क्विंटल चावल, दाल, आलू, जरूरतमंदो के बीच जाकर बांटा है। इनके द्वारा बनाए गए कपड़े के मास्क वितरित किए गए। इसके साथ इस लोगो ने साबुन, बिस्कुट, चॉकलेट आदि भी वितरित किया है। इस संस्था के लीडरों ने दो बार आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर कर्मचारियों और अधिकारियों को पिलाया, ताकि सबकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और कोरोना से लड़ें। मई महीने से लगातार यह लोग दोपहर का भोजन स्वयं पकाकर जरूरतमदों तक पहुंचाया यह कार्य अभी भी चल रहा है। इस संस्था के रेलवे के अधिकारियों का साथ मिला और जनता भी इसकी कार्य की सराहना कर रही है। वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल के DRM व ADRM समेत रेल के अधिकारियों ने धन्यवाद है.







