
सरायकेला : सरायकेला खरसावां पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन तस्करों को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि सरायकेला थाना के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा भीमसेन महतो के दुकान पर छापेमारी कर गांजा का अवैध खरीद बिक्री कर रहे व्यक्ति के पास से कपड़े के थैले को चेक किया गया. जिससे गांजा का गंध मिला, पुलिस ने कपड़े का थैला चेक किया, तो थैले के अंदर कपड़े की पोटली में रखा हुआ गांजा बरामद हुआ. जिसे भीम सिंह महतो के दुकान पर लगे तराजू से वजन कराया गया जिसका वजन, करीब 2 किलोग्राम बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने अवैध गांजा खरीद बिक्री करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी मौके से जब्त किया है. वहीं पुलिस ने अवैध गांजा खरीद बिक्री करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों तस्करों का नाम सुनील राम सारंगी, भीमसेन महतो और सुबोध कुमार दास बताया जा रहा है. गिरफ्तार सभी तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. सरायकेला समेत आदित्यपुर और अन्य जगहों पर यह लॉक डाउन के बीच गांजा समेत अन्य नशीली पदार्थों की बिक्री करते थे. इन लोगों के गिरोह में कई सदस्य है जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.














