
सरायकेला : राज्य के मंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को सराइकेला पहुंचे. जहां उन्होंने प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के बीच पशुधन एवं लोन का वितरण किया. इससे पूर्व मंत्री का जिले के उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान 5 लाभुकों को लोन, 28 लाभुकों को बकरी एवं 10 लाभुकों के बीच सूअर का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के किसानों के प्रति सरकार को गंभीर बताया और कहा किसान खेती के अलावा पशु पालन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं. उन्होंने सभी लाभुकों को पशुधन का बेहतर उपयोग करने की नसीहत दी. वहीं जिले के उपायुक्त ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार गरीबों एवं किसानों के विकास को लेकर कृत संकल्पित है, और अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ किसानों को पहुंचा रहे हैं. यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में चलेगी.



