
सरायकेला : झारखंड में एक बार फिर से नक्सलियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. जहां फिर से नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए पोस्टरबाजी का सहारा ले रहे हैं. सरायकेला जिले के चौका थाना अंतर्गत चौलिउवासा स्थित एन एच-33 के टाटा- रांची हाई वे पर यात्री सेड झाबरी में नक्सलियों ने पोस्टर और बैनर लगा कर दहशत फैलाने की कोशिश की है. नक्सलियों ने पोस्टर के जरिए कोल्हान/झारखंड पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है. वहीं पोस्टर चिपकाए जाने की खबर मिलने के बाद जिला पुलिस द्वारा उसे जब्त कर लिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.














