सरायकेला : सरायकेला जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां गुप्त सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में छिपा कर रखे गए विस्फोटक सामग्रियां बरामद की हैं. अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोटकों को घटना स्थल पर ही नष्ट करा दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुचाई थाना क्षेत्र के मासीबेरा हिल एरिया के पास पहाड़ी क्षेत्र में विस्फोटक छिपाकर रखे गए हैं. सूचना मिलने के पश्चात रायकेला- खरसावां पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने संयुक्त सर्च अभियान आरंभ किया. (नीचे भी पढ़ें)

अभियान के दौरान मासीबेरा हिल क्षेत्र के पास जंगल में छिपाकर रखा गया ब्लू और स्टील कंटेनर मिला. इनमें से एक कंटेनर में 20 पैकेट अमोनियम नाइट्रेट पाउडर (प्रत्येक 1 किलोग्राम) और दूसरे कंटेनर में 40 पैकेट अमोनियम नाइट्रेट पाउडर मिले. कुल 60 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 10 पैकेट वैसिलीन पेट्रोलियम जेली (प्रत्येक 42 ग्राम) बरामद किये गये. (नीचे भी पढ़ें)
सुरक्षा बलों ने सुरक्षा का ख्याल रखते हुए बम निरोधक दस्ते की मदद से सारे विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट करा दिया. इस मामले में फिलहाल अग्रेतर कार्रवाई पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



