
Saraikela : सरायकेला- खरसावां पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए कपाली ओपी थाना क्षेत्र के कमारगोड़ा स्थित नगर परिषद के कार्यालय के समीप से कुख्यात अपराध कर्मी कादीम खान को एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें कादीम खान एक कुख्यात अपराधकर्मी है और कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. वैसे बीते 6 अगस्त को कदीम खान अपने सहयोगियों के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में रमजान उर्फ चौधरी पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार कर घायल कर दिया था. वैसे इस घटना के अन्य अपराधकर्मी पूर्व में ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. कादीम खान लगातार फरार चल रहा था. इधर सरायकेला एसपी को गुप्त सूचना मिलने के बाद एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी करते हुए कादीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.







